MP News। लाडली बहनों की हुई बल्ले बल्ले। अब हर साल मिलेगे 18,000 रूपए। नवंबर से मिलेगे हर महीने1500 रुपए

MP News। नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है, आपको बता दे की अभी हाल ही में लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, यह अपडेट लाडली बहनों की राशी को लेकर जारी किया गया है, तो चलिए जानते है सारी जानकारी विस्तार से।

Ladli Behna Yojana

जानकारी के लिए आपको बता दे की योजना के तहत अब नवंबर महीने से महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है, जैसा की इससे पहले महिलाओं को 1250 रुपए प्रति माह की सहायता राशि मिल रही थी, इस बढ़ोतरी के साथ अब हर महिला को एक साल मे 18,000 रुपए की सहायता मिल सकेगी।

इसे भी पढ़े,,, Business Idea। शुरू करो ये काम। हर महीने होगी 50 से 60 हजार तक की कमाई। खर्च 2 से 3 रूपए आमदनी रु10

किस्तों का वितरण

इसके साथ ही आपको बता दे की हाल ही में अक्टूबर माह में भाई दूज के अवसर पर शगुन की राशि का वितरण नहीं हो पाया था, जिसे अब नवंबर माह में जारी किया जाएगा। नवंबर में जारी होने वाली 30वीं किस्त में 1250 रुपए की नियमित राशि के साथ 250 रुपए की शगुन राशि भी शामिल होगी, इस प्रकार कुल 1500 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में जाएगी

योजना का विस्तार

इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी और तब से अब तक 29 किश्तों में लगभग 45 हजार करोड़ रुपए की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। वर्तमान में लगभग 1.26 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं

भविष्य की योजनाएं

सरकार का लक्ष्य है कि समय-समय पर इस योजना की राशि में वृद्धि की जाए और 2028 तक महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा सके। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 5000 रुपए की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी

Leave a Comment

WhatsApp Icon