MP News | लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही लाडली बहनों का हुआ इंतजार खत्म, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिन शनिवार 14 फरवरी 2026 को लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर कर दी है, और इस बार मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1500 की राशि ट्रांसफर की है, क्या आपके खाते में पहुंचे पैसे यदि नहीं पहुंचे हैं, तो आप क्या कर सकती हैं चलिए जानते हैं सारी जानकारी।
Ladli behna yojana 33th kist
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित, एक विशेष कार्यक्रम मैं शामिल होकर लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की है, और इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि मेरी बहाने आत्मनिर्भर और सशक्त बना सके।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि पहले लाडली बहनों को हर महीने ₹1000 की किस्त दिया रही थी, और फिर 1250 रुपए की किस्त बहनों को दी जाने लगी थी, और फिर इसके बाद अब ₹1500 की किस्त दी जा रही है, यह राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
सार – मुख्य जानकारी
- क़िस्त जारी होने की तारीख -14 फरवरी 2026।
- इस बार किस्त की राशि – ₹1500 हर को लाभार्थी।
- कुल लाभार्थी – लगभग 1.25 करोड़ महिलाएं।
- क़िस्त जारी करने का स्थान – MP का पंधाना, जिला खंडवा।

अपना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
क्या आप लाडली बहना योजना की लाभार्थी है, और आप अपना पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आप अपने घर बैठे ही लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं, कि आपके खाते में पैसे जमा हुए या नहीं पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को पड़े और समझे।
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपसे आवेदन नंबर या सदस्य आईडी मांगी जाएगी जिसे सही से भरें।
- और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप OTP वेरीफाई करेंगे, तो आपको तुरंत ही पेमेंट स्टेटस की सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
खाते में नहीं आए हैं पैसे तो हो सकते हैं यह कारण
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यदि आपके खाते में नहीं पहुंची है, लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की राशि तो आपको, समग्र आईडी और आधार का e-KYC बैंक से चेक करवाना चाहिए, और यदि समग्र आईडी और आधार का e- kYC चालू है, तो या फिर आपकी उम्र 60 वर्ष की हो चुकी होगी, बता दें हैं कि जिन भी महिलाओं की 60 वर्ष की हो चुकी होगी उन महिलाओं को अब लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
निष्कर्ष- यदि आपको लड़की बनने योजना की किस्त के भुगतान संबंधी कोई समस्या है, तो आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर संपर्क करें।