How to Earn Money : नमस्कार दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है की आज के डिजिटल दौर में YouTube और Instagram सिर्फ मनोरंजन के प्लेटफॉर्म नहीं रह गए हैं, बल्कि ये लाखों लोगों के लिए आमदनी का एक बड़ा जरिया बन चुके हैं, अगर आप भी सोच रहे हैं कि YouTube और Instagram से कैसे कमा सकते है पैसा, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है क्योकि हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तीन आसान तरीके बताएगे जिससे आप जल्द कमाई करना शुरू कर देगे, तो चलिए जानते है की YouTube और Instagram से कैसे पैसे कमाए जाते है।
विज्ञापन Ads से कमाई
दोस्तों आपको बता दे की जब भी आप YouTube पर वीडियो या Instagram पर रील/पोस्ट डालते हैं, तो उस पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं, जितनी बार आपकी वीडियो या पोस्ट देखी जाती है और उस पर लगे ऐड्स दिखते या क्लिक होते हैं, उतना आपको पैसा मिलता है।
कैसे काम करता है?
इसे भी पढ़े,,, Online Earning app 2026 : इन 5 ऐप से 2026 मे होगी तगड़ी कमाई, देखे 2026 के Earning app
- YouTube पर – Google AdSense के जरिए विज्ञापन आपके वीडियो पर लगते हैं।
- Instagram पर – ऐड्स का विकल्प आमतौर पर बड़े अकाउंट्स या Reels के माध्यम से मिलता है।
- अनुमानित कमाई -1000 व्यूज पर लगभग ₹50 से ₹300 तक कमाई हो सकती है, यानी जितने ज्यादा व्यूज, उतनी ज्यादा कमाई।
ब्रांड डील Brand Deals
इसके साथ ही दोस्तों जब आपके फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स की संख्या अच्छी हो जाती है और लोग आपके कंटेंट पर भरोसा करने लगते हैं, तो कई कंपनियां आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करने के लिए पैसे देती हैं।
- दोस्तों आपको कुछ नही करना है बस आपको कंपनी के लिए विशेष वीडियो या पोस्ट बनाना।
- किसी प्रोडक्ट का ईमानदार रिव्यू करना।
- Instagram रील्स या स्टोरीज़ में प्रोडक्ट दिखाना।
कितनी कमाई – एक वीडियो या पोस्ट के लिए ₹5,000 से लेकर ₹1 लाख तक, यह आपके Reach और Engagement पर निर्भर करता है, छोटे लेवल पर भी लोकल ब्रांड्स से शुरुआत कर सकते हैं।
एफिलिएट मार्केटिंग Affiliate Marketing
दोस्तों आपको बता दे की एफिलिएट मार्केटिंग क्या है और यह कैसे काम करता है, इस तरीके में आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हैं, जब भी कोई व्यक्ति आपके दिए गए लिंक से वह प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
इसे भी पढ़े,,, इस नए तरीके से कमाए इंस्टाग्राम से हर महीने लाखो रूपए ! एक रील पर मिलेगे 500 रूपए देखे कैसे
कैसे करें?
- इसके लिए दोस्तों हमें Amazon, Flipkart, Meesho जैसी साइट्स के एफिलिएट प्रोग्राम में जुड़ना होता है।
- अपनी वीडियो या पोस्ट में प्रोडक्ट लिंक शेयर करें।
- हर बिक्री पर 3% से 10% तक कमीशन मिल सकता है।
- एक बार लिंक शेयर करने के बाद उससे लंबे समय तक कमाई हो सकती है।
कुल मिलाकर कितनी कमाई हो सकती है?
शुरुआत में थोड़ा समय और मेहनत लगती है, लेकिन एक बार चल निकलने पर बहुत ज्यादा कमाई होती है निचे समझे।
- YouTube ऐड्स से – ₹15,000–₹20,000 प्रति महीना।
- ब्रांड डील्स से – ₹15,000–₹20,000 प्रति महीना।
- एफिलिएट मार्केटिंग से – ₹10,000–₹15,000 प्रति महीना।
शुरुआत कैसे करें?
- एक निश (विशेष विषय) चुनें जिसमें आपकी रुचि हो (जैसे टेक, फैशन, खाना, एजुकेशन)।
- लगातार और क्वालिटी कंटेंट बनाएं और डालें।
- अपने दर्शकों से जुड़े रहें, उनकी प्रतिक्रिया पर ध्यान दें।
- धैर्य रखें – रातोंरात सफलता मुश्किल है, लेकिन नियमितता से कामयाबी जरूर मिलती है।
YouTube और Instagram से पैसा कमाना कोई जादू नहीं, बल्कि एक व्यवसाय की तरह है, सही योजना, मेहनत और सीखते रहने की आदत आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर सफल बना सकती है, शुरू करें, और डिजिटल दुनिया में अपनी कमाई का सफर शुरू करें!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. YouTube से पैसा कमाने की शुरुआत कैसे करें?
चैनल बनाएँ, नियमित वीडियो डालें, 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम पूरा करें, Google AdSense से जुड़कर ऐड्स ब्रांड डील और एफिलिएट मार्केटिंग से कमाएँ।
2. Instagram से कमाई कैसे शुरू करें?
रोज़ाना रील्स- पोस्ट डालें, एंगेजमेंट बढ़ाएँ। कम फॉलोअर्स में भी छोटे ब्रांड्स से डील लें- एफिलिएट लिंक और इंस्टाग्राम बैज का इस्तेमाल करें।
3. एफिलिएट मार्केटिंग क्या है?
कंपनी के प्रोडक्ट का लिंक शेयर करें – लिंक से खरीदारी होने पर आपको कमीशन मिलता है- Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ें।
4. ब्रांड डील कब और कैसे मिलती है?
कंटेंट अच्छा हो, फॉलोअर्स- सब्सक्राइबर्स एक्टिव हों- 10K+ फॉलोअर्स के बाद ब्रांड आपको ढूँढने लगते हैं, इंस्टाग्राम/ईमेल पर संपर्क करते हैं।
5. क्या टैक्स देना पड़ता है?
हाँ, कमाई पर इनकम टैक्स देना होता है, एक सीमा के बाद GST भी लग सकता है, CA से सलाह लें।