MP News : CM का बड़ा ऐलान, अब हर महीने लाडली बहनों के खाते में जमा होंगे 1500 रुपए, इस दिन मिलेगी 29वी क़िस्त

MP News : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश की लाखों लाडली बहनों के लिए दिवाली का त्योहार इस बार और भी खास होने वाला है, क्योकि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब हर महीने लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, सबसे बड़ी बात यह है कि इस महीने की यह राशि भाई दूज तक उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।

उज्जैन के गरबा उत्सव में हुई घोषणा

जानकारी के लिए आपको बता दे की यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने नवरात्रि के पावन मौके पर उज्जैन में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में की, उन्होंने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए यह शुभ समाचार साझा किया है, सीएम ने कहा की हमारी लाडली बहनों का आशीर्वाद ही प्रदेश की तरक्की की नींव है, ऐसे मे दिवाली पर भाई दूज के पावन दिन तक उनके खाते में 1500 रुपए की राशि पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़े,,,  CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी | लाडली बहनों को 29वीं किश्त के साथ | मिलेंगी आवास किस्त भी

महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव

लाडली बहना योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है, इस योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने, बच्चों की शिक्षा या परिवार के स्वास्थ्य पर खर्च करने में मददगार साबित हो रही है, अब हर महीने 1500 रुपए मिलने से उनकी इस आर्थिक आजादी को और बल मिलेगा।

सांस्कृतिक धरोहर और विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हमारी सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया, और इसके अलावा, उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उज्जैन और आस-पास के इलाकों को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, श्रद्धालुओं की बेहतर यातायात सुविधा के लिए सड़कों और रेलमार्गों के जाल को और चौड़ा व आधुनिक बनाया जा रहा है।

निष्कर्ष:

इसके साथ ही आपको बता दे की मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक ऐलान ने लाडली बहना योजना को एक नई ऊंचाई दी है, दिवाली से पहले मिलने वाली यह बढ़ी हुई राशि प्रदेश की महिलाओं के लिए एक तोहफे के समान है, अब सभी लाडली बहनों को भाई दूज तक इस राशि का इंतजार रहेगा।

Leave a Comment

WhatsApp Icon